फरीदाबाद: फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी विप्लव देव रविवार को फरीदाबाद पहुंचे, कांग्रेस पर साधा निशाना
फरीदाबाद लोकसभा से भाजपा प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव रविवार को फरीदाबाद पहुंचे. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बजट को लेकर चर्चा की, वहीं राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए बोले कि उनको तो ये नहीं पता होता की कब सर्दियाँ आती हैं और कब गर्मियां आती हैं। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया