तरारी: अमरूआ गांव में छत से अनियंत्रित होकर गिरी बच्ची की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Tarari, Bhojpur | May 24, 2025 तरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरूआ गांव में छत पर से अनियंत्रित होकर बच्ची नीचे गिर गई। नीचे गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों के द्वारा स्थानीय थाना पुलिस टीम को सूचना दी गई इसके बाद पुलिस पहुंची और मृत बच्ची को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया करने के बाद उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया।