माण्डलगढ़: राजगढ़ के पास अवैध बजरी से भरे दो डंपर किए गए ज़ब्त
काछोला थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। काछोला थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा ने आज बुधवार शाम करीब सात बजे बताया कि भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजगढ़ के पास अवैध बजरी से भरे दो डंपरों को पकड़ा गया।