कटनी नगर: कोहरे से ढका शहर, दृश्यता कम, सुबह 9:30 तक घना कोहरा छाया रहा, यात्री ट्रेनें प्रभावित
शहर में लगातार शीतलहर और सुबह घने कोहरे के कारण जन जीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे का असर यात्री ट्रेनों पर भी पड़ रहा जिसकी वजह से लगातार ट्रेने लेट पहुँच रही। आज रविवार सुबह 9:30 मिनट पर घने कोहरे का नजारा मोबाइल में कैद हुआ देर तक घने कोहरे के कारण आवागमन में लोगो को परेशान होना पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी रही।