महासमुंद: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में ईको क्लब की छात्राओं ने वाटिका में पौधों का संरक्षण का प्रयास किया।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में ईको क्लब की छात्राओं ने ईको वाटिका में लगे फूल, फलदार, छायादार और औषधीय महत्व वाले पौधों का संरक्षण करने का प्रयास किया। आवश्यकतानुसार जैविक व रासायनिक खाद डाला गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य टामेश्वरी साहू ने पेड़-पौधों से होने वाले लाभ के बारे में बताया