बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक नीरज साहू (50) के घर घुसकर विनोद साहू (28) ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 552 के तहत मामला दर्ज किया है।