नईगढ़ी थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का गंभीर आरोप सामने आया है। रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत ग्राम सथिनी निवासी विनोद साकेत ने एसपी कार्यालय मऊगंज पहुंचकर बहन पूजा साकेत की हत्या का आरोप लगाया है। विनोद के अनुसार पूजा की शादी 10 जुलाई 2018 को रिमारी निवासी अनूप साकेत से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही पति और सास दहेज के लिऐ परेशान कर रहे थे।