अनूपगढ़ के 9 से विक्रेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि सिम विक्रेताओं ने कुल 957 सिमों का बेचान फर्जी तरीके से किया था। बेची गई 957 सिमों में से 41 सिमों के जरिए 17 करोड़ 14 लाख 86 हजार 564 की ठगी करने का मामला सामने आया है। इन सभी सिम विक्रेताओं ने एक ही पहचान पत्र पर कई सिमों बेचान किया है।