इटावा: रिजर्व पुलिस लाइन में पहले दिन आरक्षी भर्ती परीक्षा में सफल 47 महिला अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट और अभिलेख सत्यापन हुआ
Etawah, Etawah | Dec 26, 2024 रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन अभिलेख सत्यापन एवं फिजिकल टेस्ट नामित अधिकारी एसडीएम ताखा देवेन्द्र कुमार पांडेय की देखरेख एवं एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह निगरानी में सुबह 9 बजे से शुरु होकर देर शाम तक चले। इसमें पहले दिन जनपद की 50 महिला अभ्यर्थियों में 47 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 3 अनुपस्थित रही।