झालरापाटन: सदर थाना पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाते 4 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, देशी कट्टा और तलवार बरामद
झालावाड़ के जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार शाम करीब 700 बजे बताया कि सदर थाना पुलिस टीम ने लूट की योजना बना रहे 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक तलवार, लकड़ी, मिर्ची पाउडर और रस्सी बरामद की गई है।गिरफ्तार किए गए चारों अपराधी कंजर गैंग के सदस्य है।