लोहरदगा: लोहरदगा में दो सड़क हादसे, तीन घायल; हेसल में ट्रक से ईंट लदा वाहन क्षतिग्रस्त, कमले स्टेशन मोड़ पर वाहन अनियंत्रित
लोहरदगा जिले में शनिवार को दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल तीन लोग घायल हो गए। एक हादसा लोहरदगा चंदवा मुख्य सड़क स्थित हेसल के पास हुआ, जबकि दूसरा हादसा कमले स्टेशन मोड़ के निकट घटित हुआ। पहली घटना सुबह करीब 5 बजे उस समय हुई जब ईंट लोडेड टर्बो एसर वाहन चंदवा से लोदरदगा की ओर जा रहा था। हेसल के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।