गोंडा: वेंकटचार्य क्लब में खरीफ गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का किया गया आयोजन, किसानों को DM ने बताए कृषि रसायनों के दुष्परिणाम
Gonda, Gonda | Aug 7, 2024 वेंकटाचार्य क्लब में आयोजित जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन DM नेहा शर्मा ने किया। जहाँ उन्होंने जनपद के कृषकों का आह्वान किया कि वे कृषि रसायनों के स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों को देखते हुए रसायन मुक्त जैविक खेती की तरफ अग्रसर हों।उन्होंने श्री अन्न फसलो के पोषण संबंधी महत्व एवं प्रसंस्करण में उनके स्कोप की तरफ कृषकों का ध्यान आकृष्ट किया।