प्रयागराज: सेक्टर 2 में स्थापित HDFC बैंक की महाकुंभ शाखा का कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया उद्घाटन
प्रयागराज में बीते 13 जनवरी से दिव्य भव्य महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है,जिसमें देश-विदेश के कोने-कोने से करोड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं,ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में स्थापित एचडीएफसी बैंक की महाकुंभ शाखा का औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा उद्घाटन किया गया।