खलारी: खलारी सीमेंट कामगार कोआपरेटिव से कब्जा हटाया गया
Khelari, Ranchi | Feb 16, 2024 कोर्ट के आदेश पर खलारी सीमेंन्ट वर्कर्स कोआपरेटिव से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। कब्जा हटाने की कार्रवाई प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी असीम बड़ा, कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर, रांची तथा पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। कोआपरेटिव परिसर में सहदेव मुंडा अपने परिवार के साथ रह रहा था। खलारी सीमेंट कंपनी की ओर से एसडीओ कोर्ट में वाद दायर किया गया था।