पड़रौना नगर में रविवार रात मोहर्रम का त्योहार पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ताजियादारों ने जुलूस निकालकर देर सुभाष चौक पर मिलान किया। इस दौरान युवाओं ने तरह-तरह के करतब दिखाए और प्रदर्शन किए। जुलूस में शामिल लोग ‘इमाम हुसैन जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए मेले स्थल तक पहुंचे। मेले में बच्चों , युवकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।