धरमपुर में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। इस दौरान विधायक बोले- विकास हमारी प्राथमिकता। लोगों की परेशानियों को देखते हुए पथ निर्माण कराया जा रहा है। धरमपुर में मंगलवार को विकास की एक नई कड़ी जुड़ी। स्थानीय विधायक निर्मल महतो ऊर्फ तिवारी महतो ने भुनेश्वर यादव के घर से लेकर मंगर प्रजापति के घर तक बनने वाली पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।