निचार: किन्नौर के भावा वैली में तूफान से टूटी बिजली की तारें, मुरम्मत कार्य कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई
Nichar, Kinnaur | May 26, 2025 किन्नौर जिले की भावा वैली में तेज तूफान के कारण कसरिम के समीप बिजली की तारें टूट गईं, जिससे काफनू, यांगपा और हुरंग गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई और जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस की उपस्थिति में मरम्मत कार्य को अंजाम दिया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।