अम्बाला: 14 लाख की लागत से अंडरग्राउंड होगी अंबाला के कलाल माजरी की नालियां,पार्षद मिथुन ने करवाया कार्य का मंगलवार को शुभांरभ
Ambala, Ambala | Mar 13, 2024 अंबाला शहर के वार्ड 10 के पार्षद मिथुन वर्मा है। उनके वार्ड के कलाल माजरी एरिया की कुछ नालियां अंडरग्राउंड होगी। 14 लाख की लागत से नालियों में पीवीसी पाइप लाइन डलेगी। इस कार्य का शुभारम्भ मंगलवार को पार्षद मिथुन वर्मा ने पूजा कर करवाया। पार्षद मिथुन ने बताया कि इस एरिया की गालियां ओर नालियां बहुत तंग है। जनता की डिमांड पर यह काम शुरू करवाया है।