मिर्ज़ापुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
बताते चले कि बुधवार की रात लगभग 7:00 बजे कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्र लहौली गांव निवासी उमाशंकर बिंद। चंबल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची आरपीएफ़ पुलिस ने घायल व्यक्ति को। मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया जहां इलाज जारी है।