जयपुर: जयपुर राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, आमजन से की परिंडे लगाने की अपील
Jaipur, Jaipur | Apr 20, 2024 राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को राजभवन में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की शुरुआत की। राज्यपाल ने गर्मी को देखते हुए राजभवन में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। सोनल सलोनी माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जयपुर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के पानी पीने के लिए एक हजार परिंडे लगाए जाने की शुरूआत करते हुए राज्यपाल ने आमजन से परिंडे लगाने की अपील की।