दनियावां: एरई बेनीपुर: बेटे ने नौकरी के नाम पर ठगा, पीड़ितों ने दबाव बनाने के लिए पिता का किया अपहरण
एरई बेनीपुर निवासी अनुसोनी कुमार ने कोर्ट में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 35 से 40 लाख रुपया कई लोगों से ठग लिया व नौकरी नहीं दिला सका। उसके बाद पीड़ित पैसा देने वालों ने अनुसोनी के पिता डाकपाल के पद पर तैनात रविंद्र प्रसाद को ही उठा लिया। बहू स्वर्णरेखा ने दनियावां थाना में अपहरण का मामला दर्ज करायी। दनियावां पुलिस ने रविंद्र प्रसाद को बरामद कर लिया है।