रविवार को 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार टांडा मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक निजी गेस्ट हाउस की देह व्यापार जैसी असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आने के बाद अब पुलिस ने इसका पंजीकरण रद्द कराने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी तथ्यों पर रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी है और सख्त कार्रवाई की सिफारिश भी की है ।