हज़ारीबाग: पुनाई में वीर कुंवर सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि
हजारीबाग। पुनाई में बुधवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया श्रद्धासुमन अर्पित किया। पहलगाम मेऔ हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।