सिवानी: अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी ने किया सिवानी अनाज मंडी का दौरा, जानी किसानों की समस्याएं।
सिवानी की अखिल भारतीय किसान सभा ने सोमवार को अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याएं जानी। किसान नेता दयानन्द पूनिया ने कहा कि किसानों को अनाज मंडी में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है और ना ही सरसों की फसल का समय पर उठान हो रहा है । ना ही किसानों के खाते में समय पर पैसा आ रहा है। इसको लेकर उन्होंने एसडीएम वीरेंद्र सिंह से भी मुलाकात की ।