आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक जाफर खां व मय हमराह फोर्स ने हत्या के मुकदमे में वांछित ₹25000 के इनामी गैंगेस्टर के आरोपी आकाश यादव पुत्र रामसमुझ यादव को बक्खोपुर मार्ग से गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।