मांझी: चैनपुर से निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब
Manjhi, Saran | Apr 1, 2026 मांझी नगर पंचायत के चैनपुर स्थित मंगला काली सत्य संगम मनोकामना मंदिर शक्तिपीठ से बुधवार को श्री श्री 1008 अघर दास तांत्रिक उर्फ टार्जन बाबा अघर के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई । गाजे बाजे के साथ शुरू हुई यह यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए दोपहर करीब 2:00 बजे रामघाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच जल भरी की गई।