चूरू: जिले में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, आदेशों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
Churu, Churu | Jul 31, 2025 चूरू जिले में जारी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए विद्यार्थियों और छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केदो में अवकाश घोषित किया है।