मिर्ज़ापुर: कछवा थानाध्यक्ष पर अधिवक्ता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, अधिवक्ता साथियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
कछवा थाना अध्यक्ष पर कछवा थाना क्षेत्र के बाड़ापुर गांव निवासी मोनू सिंह उर्फ श्री कृष्ण गौतम पुत्र गंगा प्रसाद गौतम ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता साथियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे एसपी सोमेन बर्मा को पत्र सौंपकर इसकी शिकायत की। साथ ही उन्होंने कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई।