लाडपुरा: विज्ञान नगर में 3 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, निजी अस्पताल में इलाज जारी
Ladpura, Kota | Feb 5, 2026 शहर के विज्ञान नगर सेक्टर-1 इलाके में आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा अपने दादा के साथ पार्क से घर लौट रहा था। पीड़ित बच्चे की पहचान विश्रुत जैन के रूप में हुई है। उसके दादा देवेंद्र गंगवाल ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया कि श दिनेश गैस एजेंसी के पास गली में खड़े 3-4 आवारा कुत्तों ने अचानक बच्चे पर झपट्टा मार दिया। बच्चा सड़क पर गिर