नरहरपुर: ग्राम पंचायत बासनवाही में वन औषधालय का किया गया शुभारम्भ
ग्राम बासनवाही में वन औषधालय का शुभारंभ किया गया। यहां वैद्यराज शिव प्रसाद नेताम एवं वैद्यराज रमेश मंडावी नियमित वन औषधि से जनता का इलाज करेंगे। बासनवाही में शासन भवन लंबे समय से बनाया था लेकिन संचालित नहीं था। अब वैद्यराज प्रत्येक दिन जंगली जड़ी-बूटी से इलाज करेंगे। समाज सेवक संदीप द्विवेदी ने कहा पूरा विश्व आज पुनःआयुर्वेद की ओर भरोसा कर रहा है।