साहेबगंज: साहेबगंज थाना परिसर में जप्त शराब की गई नष्ट
साहेबगंज थाना में शुक्रवार को देसी व विदेशी शराब को विनष्ट किया गया। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर साहेबगंज थाना के 6 कांडों में जप्त 468 लीटर विदेशी शराब एवं 22 कांडों में जप्त 382 लीटर देसी शराब का विनष्टीकरण किया गया है। वही मध्य निषेध विभाग के अधिकारी एवं एल टी प्रभारी पुनीत कुमार मौजूद थे।