काको: हाटी मोड़ पर राजद युवा प्रदेश अध्यक्ष का युवा नेताओं ने फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत, जिंदाबाद के लगाए नारे
Kako, Jehanabad | May 22, 2024 काको प्रखंड अंतर्गत हाटी मोड़ पर युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश यादव का युवा नेताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं राजेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए। युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस दौरान मौजूद लोगों का हाल चाल जाना गया जबकि आगे के कार्यक्रम हेतु प्रस्थान किया।