पलवल: गॉव जनौली में घर के बाहर खेल रही बच्ची को गाड़ी सवार ने मारी टक्कर, गाड़ी चालक मौके से फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला।
Palwal, Palwal | Jun 11, 2024 गाव जनौली निवासी सुखबीर ने पुलिस को शिकायत दी है कि मेरी बहन बिमलेश अपने बच्चो के साथ अपनी ससुराल से माईके आई हुई थी। 9 जून को मेरी बहन की लडकी वंशिका घर के गेट के सामने खेल रही थी। उसी समय केशव पुत्र छिद्दी अपनी गाडी इयोन को स्पीड से ला रहा था। और वंशिका को सीधी टक्कर मारी और वंशिका गाडी के नीचे काफी दुर तक फिसलती चली गई।और उसके सिर मे काफी गहरी चोट आई है।