पलवल: जिला सचिवालय में ADC ब्रह्माजीत सिंह रांगी की अध्यक्षता में हुआ समाधान शिविर का आयोजन
Palwal, Palwal | Jun 10, 2024 समाधान शिविर में रखी गई समस्त समस्याओं का रिकॉर्ड भी मैनटेन किया गया। समाधान शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित रही। कुछ लोगों ने अपने बीपीएल कार्ड और प्रापर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उनका निपटारा करवाया।