जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ग्राम सहगांव मोड़ के पास शराब के नशे में धुत एक बाइक चालक रॉन्ग साइड से आकर कार से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि गनीमत रही कि बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।