राजगढ़ी: कुपड़ा, कुनसाला व त्रिखली गांव के लिए तीन सप्ताह बाद वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही शुरू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
रविवार शाम 4 बजे पीएमजीएसवाई ने तीन गांव के ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक पुलिया बनाकर आवाजाही शुरू करा दी है। बीते 28 जून को यमुनोत्री क्षेत्र में आई आपदा के कारण कुपड़ा- कुनसाला मोटर पुल का एक अबेडमेंट क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे कुपड़ा, कुनसाला व त्रिखली गांव का आवागमन ठप्प हो गया था। ग्रामीण जोखिम के साथ क्षतिग्रस्त पुल व रास्तों से आवाजाही कर रहे थे।