कानपुर: आनंदपुरी में वैवाहिक जीवन की वर्षगांठ पर दंपति ने 101 कन्याओं के हाथ कराया पीला, शाही अंदाज में बारातियों का हुआ स्वागत
वैवाहिक जीवन की 28वीं वर्षगांठ के मौके पर अजीत अग्रवाल व उनकी पत्नी रत्ना अग्रवाल की ओर से रविवार 2:00 आनंदपुरी में 101 बेटियों के हाथ पीले कराए गए। बैंड बाजा घोड़े पर सवार दोनों की बारात शाही अंदाज में परिसर पहुंची। विधि विधान से विवाह समारोह संपन्न हुआ।