मैनपुरी: पुलिस लाइन में DIG ने व्यापारियों के साथ बैठक की, सुरक्षा व्यवस्था व समस्याओं पर चर्चा, CCTV लगाने के दिए निर्देश
मैनपुरी पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने व्यापारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक में सराफा बाजार, कपड़ा व्यापारी और पेट्रोल पंप संचालकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी मौजूद रहे।