हुसैनगंज: पोषण माह के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली हुसैनगंज की आंगनबाड़ी सेविकाओं को सिवान में किया गया सम्मानित
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के गांव में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को पोषण माह के तहत 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने को लेकर सिवान जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस मौके पर फाजिलपुर की आंगनबाड़ी सेविका बिंदु देवी समेत अन्य आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद रहीं, जिनके द्वारा पोषण माह के तहत बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है।