सदर अस्पताल में हज यात्रा पर जाने वाली यात्रियों की मेडिकल जांच शनिवार को 12 बजे से कराई गई।बताया गया कि जो हज यात्रा में जाने के लिए तैयार है उसका मेडिकल बोर्ड बिठाकर जांच करवाया गया। हज यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण अलग से उसका टेबल बनाया गया और अलग से डॉक्टर की व्यवस्था कर डॉक्टर का टीम गठित कर जांच कराई गई।