विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र के नंदवान में रहने वाली किशोरी ने घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी
जोधपुर के विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र के नंदवान में रहने वाली एक किशोरी ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।