अमरोहा: अमरोहा शहर में पशुपालन बंद करने पहुंची नगर पालिका की टीम के साथ हुई जमकर नोकझोंक, प्रशासन ने दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Dec 29, 2024 आज रविवार की दोपहर करीब 12:00 अमरोहा नगर पालिका की टीम अमरोहा शहर में कई स्थानों पर पशुपालन को बंद करने पहुंची। इस दौरान पशु पालकों और नगर पालिका की टीम के बीच जमकर नोक झोंक हुई। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने पशुओं के चारा खाने वाले होदिया को तुड़वाया।