अमरोहा: अमरोहा जिले में शीतलहर के प्रकोप से लोग कांप उठे, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
Amroha, Amroha | Dec 29, 2024 अमरोहा जिले में दो दिन से हो रही हल्की बूंदाबांदी और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते आज रविवार को सुबह 7 बजे से ही जबरदस्त शीतलहर के प्रकोप से लोग कांप उठे। बर्फीली हवा ने लोगों को दुबकने को मजबूर कर दिया। इससे सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लोग अलाव से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे।