राजगढ़ी: जब तक धरातल पर शुरु हुआ नहीं कार्य,तब तक जारी रहेगा धरना, बड़कोट में नगवासियों ने दी चेतावनी।
पेयजल पपिंग योजना की मांग को लेकर बड़कोट नगरवासियों धरना आंदोलन लगातार जारी है। नगवासियों का कहना है कि जब तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हो जाता,तब तक धरना जारी रहेगा। आज धरना स्थल महिलाओं और आन्दोलनकारियों ने भजन कीर्तन करके सरकार को जगाने का आह्वान किया। साथ ही मांगों के निस्तारण की उम्मीद जताई है।