बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक के पास एक मैरिज हॉल में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
कैद थाना क्षेत्र के लाल फाटक के पास दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है।मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।