अकबरपुर: कस्बा रुरा में एसओ ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की की गई जांच
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने पुलिस बल के साथ कस्बा रुरा में पैदल गस्त कर सघन चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को चेक किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया गया।