बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र में 12 साल से चल रहे ड्रग्स के कारोबार का खुलासा, 3.5 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
12 साल से ड्रग्स का काला कारोबार बेनकाब! 3.5 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार” बरेली में एएनटीएफ यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ड्रग तस्करों—परमानन्द, यशवीर और रविन्द्र—को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 किलो 750 ग्राम हेरोइन और 950 ग्राम हेरोइन बनाने वाला पाउडर बरामद किया।