हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव निवासी बृजेश कुमार ने हलिया थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे बाजार में स्थित एक दुकान पर मोबिल लेने गया था। वहां दो लोग गाली गलौज देते हुए मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज पर जांच पड़ताल में जुट गई।