गुमला: इमली के पेड़ से गिरा छात्र, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Mar 8, 2026 सिसई थाना क्षेत्र के ओलमुंडा गांव निवासी 10 वर्षीय विशाल उरांव इमली के पेड़ से 30 फीट नीचे जमीन पर गिर गया। घटना में उसका दोनों हाथ टूट गया जबकि सर चेहरा व शरीर के सभी हिस्से में गंभीर चोट लगी। तत्काल परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के उपरांत डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया।