गोविंदगढ़: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई, श्योपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत चार घायल, रैली से लौट रहे थे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मध्यप्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत चार लोग घायल हो गए। ये सभी दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में शामिल होकर लौट रहे थे।हादसा गोविंदगढ़ क्षेत्र में इन्दपुर के पास पुलिया पर हुआ।जयपुर में दोपहर दो बजे कांग्रेस जिलाअध्यक्ष से मिलने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा पहुंचे।